भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या, जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

भाजपा नेता गुलफाम सिंह की हत्या, जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

बदायूं/सम्भल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य 70 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारे बाइक से आए और फिर भाजपा नेता को जहर का इंजेक्शन लगा दिया। परिजन जब तक उन्हें लेकर अलीगढ़ पहुंच पाते तब तक उनकी मौत हो गई। 

सम्भल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमंचल निवासी गुलफाम सिंह सोमवार 

दोपहर को अपने पशु बाड़े में थे। बताते हैं कि इसी दौरान बाइक से आए आरोपितों ने उन्हें पकड़कर जहर का इंजेक्शन लगा दिया और भाग गए। इसके बाद भाजपा नेता बेहोश हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर अलीगढ़ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही गुलफाम सिंह ने दम तोड़ दिया। 

--------

विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह के खिलाफ लड़े थे चुनाव

सम्भल। गुलफाम सिंह यादव लगभग तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पद से निवृत्त होने के बाद वह भाजपा की राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह बदायूं में भाजपा के जिला महामंत्री रहे। 22 अप्रैल 1998 को सपा समर्थक शिक्षक लालाराम यादव की हत्या में नामजद होने के बाद चर्चा में आए गुलफाम सिंह को भाजपा ने वर्ष 2004 के विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुकाबले मैदान में उतारा था। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे गुलफाम सिंह की भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच थी। उनके ज्येष्ठ पुत्र दिव्य प्रकाश जुनावई के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार से गांव की प्रधान हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto