पहले माता-पिता और अब बेटे की मौत, दो दिन में तीन मौतों से पूरा गांव गमगीन
SAB KI BAAT
Mar 11 2025
2140
बदायूं। होली से तीन दिन पहले हुए हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। हादसे में पहले माता-पिता ने दम तोड़ा और बाद में बेटे की भी मौत हो गई। एक के बाद एक हुई मौतों के कारण पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
हादसा सोमवार दोपहर को हुआ था। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी बुजुर्ग चुन्नीलाल अपनी पत्नी मार्गश्री तथा करीब 30 वर्षीय बेटे भूपेंद्र के साथ बाइक से होली के कपड़ों की खरीदारी करने म्याऊं गए थे। अलापुर में नगर पंचायत सखानू के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से भिड़ गई थी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे में चुन्नीलाल की जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई थी जबकि मार्ग श्री व भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। यहां देर शाम मार्गश्री ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को भूपेंद्र की सांसे भी थम गईं। एक के बाद एक केवल दो दिनों में 
----- मृतक भूपेंद्र-------
परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजन बदहवास हो गए तो पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि भूपेंद्र शादीशुदा था तथा उसके एक छोटी बेटी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter