मोदी ने दिए इज्जतघर, की महिलाओं के सम्मान की रक्षाः राजीव

मोदी ने दिए इज्जतघर, की महिलाओं के सम्मान की रक्षाः राजीव


बदायूं। लाभार्थी संपर्क अभियान के अतंर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बसोमा मंडल के ग्राम मौजमपुर बूथ संख्या 11 व 12 पर केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया तथा लाभार्थियों से जनसंपर्क कर मोदी की चिट्ठी तथा स्टीकर वितरित किये। जिले में बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार ने जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक-एक वादों को पूरा कर विश्वास को मजबूत किया है। पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया, रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया। खुले में शौच पर पाबंदी के लिए इज्जतघर देकर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया। कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच जरूरतमंदों तक सफलतापूर्वक हुई है। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल से जल योजना की शुरुआत की गई। साथ ही उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को घर घर पहुँच कर चर्चा कर संवाद किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान मौजमपुर गुलशन प्रताप सिंह, मुकेश यादव, रामपाल सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, हरवंश सिंह, सोमनाथ सिंह, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto