ऐसे ही डुबा रहे भाजपा की लुटिया...! ये मुख्यमंत्री को क्या लिख डाला विधायक समर्थक ने
SAB KI BAAT
Jun 19 2024
9480
बदायूं। भाजपा भले ही केंद्र में सरकार बनाने में सफल हो गई हो लेकिन सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की लुटिया डूब ही गई है। यहां जो जनप्रतिनिधि हैं वे जनता का कम बल्कि अपना हित ज्यादा सोच रहे हैं तो उनके समर्थक भी कम नहीं हैं। अपना स्वार्थ साधने के साथ ही गुटबाजी के कारण एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का काम वे पूरी निष्ठा से करते हैं। पर, जब बात मुख्यमंत्री की हो तो मामला गंभीर हो जाता है। और वह भी तब जब मुख्यमंत्री को अपशब्द लिखने वाला भाजपा का कार्यकर्ता भी हो। ऐसी ही एक पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
ताजा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गलत शब्द लिखने का है। मुख्यमंत्री को अपशब्द लिखे गए हैं फेसबुक आईडी पर, जो कवि सत्यदेव श्रीवास्तव की आईडी से लिखी गई है। (फिर देखिए, क्या लिखा मुख्यमंत्री को) -

बताते हैं कि जिन सत्यदेव श्रीवास्तव की ये आईडी है वह भाजपा विधायक हरीश शाक्य के समर्थक हैं। हालांकि उन्हें विधायक का पीआरओ भी बताया जा रहा है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि 'सब की बात' न्यूज डिजिटल चैनल नहीं करता।
विधायक के साथ कई फोटो उनके एकाउंट पर मौजूद हैं। अब मुख्यमंत्री को अभद्र टिप्पणी वाली यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जो भाजपा वाले ही पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हों। कई बार ऐसा हो चुका है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
