हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगीः राजीव
SAB KI BAAT
Aug 06 2024
1220
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के सभी कार्यकर्ता, देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में भी हर घर तिरंगा अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आह्वान किया है।
भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद बदायूं में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 12, 13 व 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 13, 14 व 15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। भाजपा द्वारा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर एक संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा।
कहा कि 15 अगस्त को भाजपा कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक बूथ पर हर घर तिरंगा, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा जरूर लगाएं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
