मदर एथीना स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताया अहिंसा का महत्व

मदर एथीना स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताया अहिंसा का महत्व

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना-सभा के दौरान शिक्षक हर्ष मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को जापान में हिरोशिमा, नागासाकी में परमाणु बम द्वारा निर्दाेष लोगों के प्रति की गई हिंसा के माध्यम से होने वाली आमानवीयता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि जीवन में अहिंसा का क्या महत्त्व है। इसके लिए महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके जीवन में अहिंसा के अभिप्रयोग के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान केवल हिंसा से नहीं बल्कि अहिंसा के माध्यम से भी किया जा सकता है। अतः विद्यार्थियों को जीवन में हिंसा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना तथा मानवीयता के भाव को जाग्रत करना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto