बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बिसौली में मोपेड सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसा नागपुर के निकट हुआ।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे थाना उघैती के गांव गुदगांव निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी तारावती व धेवती पलक के साथ अपनी ससुराल अकोली से दावत खाकर वापस लौट रहे थे। आते समय बिल्सी रोड पर गांव नागपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे तारावती की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को सीएचसी में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने तारावती को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter