भाकियू का एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर की समस्याओं के निदान की मांग

भाकियू का एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर की समस्याओं के निदान की मांग

कहा- कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त, प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा कराई जा रही अवैध वसूली

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) ने कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सौपा। 

जिलाध्यक्ष युवा जसवीर सिंह यादव के संचालन और सूरजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में 10 से 12 प्राइवेट व्यक्ति कार्यरत हैं। वे किस अधिकारी की अनुमति से कार्यालय में काम कर रहे हैं और इन प्राइवेट कर्मचारियों का वेतन किस मद से निकलता है।  उन्होंने कहा कि कार्यालय में कार्यरत परमानेंट स्टाफ और प्राइवेट कर्मचारियों को पहचानना मुश्किल होता है और इसी का फायदा उठाकर प्राइवेट लोग आवेदकों से आर्थिक साथगांठ कर लेते हैं। उन्होंने मांग की कि परमानेंट स्टाफ के गले में आई कार्ड होना जरूरी है। 

जिला कोषाध्यक्ष हरवंश पटेल ने कहा कि ई-रिक्शा, बाइक और चौपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर एजेंटो से मोटा पैसा वसूलकर कार्य किया जाता है और यह एजेंट विंडो से न जाकर सीधे कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से संपर्क कर 50 फाइलें एकत्र कर लेते हैं। उनका कार्य तुरंत होता है जबकि लाइन में लगे हुए व्यक्ति खड़े-खड़े परेशान हो जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि एआरटीओ का रवैया हिटलरशाही है। 

जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि जो व्यक्ति लाइसेंस रिन्यूबल के लिए आते हैं उनकी ऑनलाइन फीस कटती है। उसके बाद फोटो होता है और उसके बाद अप्रूवल होता है लेकिन जो व्यक्ति 850 रुपये दे देता है उसका अप्रूवल हो जाता है और जो पैसा नहीं देता है उस व्यक्ति को साहब के पास भेज दिया जाता है। इसके अलावा भी सभी कामों का रेट यहां फिक्स है। 

कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ पर भी डंफरों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। ये भी कहा कि डबल डेकर बसें भी एक राज्य से दूसरे राज्य तक चलवाई जा रही हैं। इन बसों से अवैध सामान इधर से उधर किया जाता है। इन बसों को शीघ्र बंद कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्यालय में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो 10 दिनों के बाद अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

इस मौके पर सूरजपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, अशोक पटेल, पूनम गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, मोहम्मद वसीम, जसवीर यादव, अरुण शर्मा, कमल गुप्ता, अरविंद सिंह, महेश सागर, अशोक कुमार, एसके गौतम, खान बहादुर, बबलू यादव, पिंटू यादव, ऋषिपाल सिंह, शिवपाल यादव, कलेक्टर सिंह, सतीश पटेल, परमेश्वरी सागर, द्वारकेश सिंह, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto