राजाराम इंटर कॉलेज से शहवाजपुर चौक तक की बनेगी सड़क, गड्ढों से मिलेगी लोगों को मुक्ति

राजाराम इंटर कॉलेज से शहवाजपुर चौक तक की बनेगी सड़क, गड्ढों से मिलेगी लोगों को मुक्ति

कॉलेज जाने वाली छात्राओं का आवागमन होगा सुलभ, बारिश के दिनों में होती है ज्यादा परेशानी

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा विधायक निधि से 17.70 लाख की लागत से कराया जाएगा निर्माण

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर की एक और सड़क पर आवाजाही सुगम होने वाली है। लंबे समय से टूटी और ऊबड़ खाबड़ पड़ी इस सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से करीब 17.50 लाख की लागत से इसका निर्माण होगा। 

टिकट गंज स्थित राजाराम इंटर कॉलेज से शहवाजपुर चौक तक, वाया पार्वती देवी इंटर कॉलेज तक की जर्जर पड़ी करीब 600 मीटर सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से विधायक निधि के अंतर्गत इसका निर्माण पीसी कार्य के रूप में किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित होगी।

दरअसल, यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में था, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर राजाराम इंटर कॉलेज एवं पार्वती देवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं आवागमन करती हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण उन्हें असुविधा, देरी तथा दुर्घटनाओं के खतरे का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जिससे विद्यालय पहुंचना दुष्कर हो जाता था।

स्थानीय निवासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल कराया। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद लोग प्रसन्न हैं। 

------

''बदायूं शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। यह सड़क आमजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय जाने वाले बच्चों कोसुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध होगा। आगे भी क्षेत्र की सभी आवश्यक सड़कों का निर्माण एवं सुधार कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा, ताकि बदायूं को एक विकसित और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।''

महेश चंद्र गुप्ता, विधायक



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto