दस दिन से घर से नहीं निकली थी महिला...बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर था भयानक नजारा, चीखते हुए भागे

दस दिन से घर से नहीं निकली थी महिला...बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर था भयानक नजारा, चीखते हुए भागे

अंदर चारपाई पर पड़ी थी महिला की कंकालनुमा लाश, अंदर लगे थे गंदगी के ढेर

कूड़ा बीनकर गुजारा करने वाली महिला की घर के अंदर हो गई मौत, किसी को भनक तक नहीं लगी

बिसौली तहसील के मुड़िया स्थित काशीराम आवास का मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। घर में अकेली रह रही महिला की घर के अंदर ही मौत हो गई। परिवार में किसी के न होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। मंगलवार को बाहर खेल रहे कुछ बच्चों ने जब खिड़की से झांककर देखा तो चारपाई पर एक कंकालनुमा लाश पड़ी थी। 

तहसील क्षेत्र के कस्बा मुड़िया निवासी रामनिवास और उसकी पत्नी पतंग देवी काशीराम आवास के ब्लॉक एक में रहते थे। बताते हैं कि उन्हें यहा रहते-रहते करीब दस साल हो गए थे। करीब चार साल पहले रामनिवास की मौत हो गई थी। उसके बाद पतंग देवी अकेली ही घर में रहती थीं और कूड़ा बीन और बेचकर जैसे तैसे अपना गुजारा करती थीं। उनके कोई संतान नहीं थी। 


मंगलवार को कुछ बच्चे आवासों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पतंग देवी के आवास के बाहर पहुंच गए। उन्होंने अंदर खिड़की से झांककर देखा तो वे चीखते हुए भाग खड़े हुए। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर देखा तो बदबू के तेज झोंके के साथ वहां का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ा दिए। वहां चारपाई पर कंकालनुमा सड़ी गली लाश पतंगदेवी की लाश पड़ी थी। कमरे में कूड़े कचरे और गंदगी के ढेर लगे थे। मोहल्ले वालों ने बताया कि पतंगदेवी करीब दस दिन से बाहर नहीं निकली थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto