सपा सांसद आवास के निकट भाजपा मातृशक्ति का क्रमिक प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

सपा सांसद आवास के निकट भाजपा मातृशक्ति का क्रमिक प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

महिला आरक्षण रोकने वालों के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

महिला जन-आक्रोश अभियान के तीसरे दिन भी जारी रही नारेबाजी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के तीसरे दिन बदायूं लोकसभा के सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डीएम चौराहा पर बिसौली विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।

जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को राजनीति में समान भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है।

जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन विपक्ष को महिलाओं का बढ़ता सम्मान और सशक्तिकरण स्वीकार नहीं हो रहा है।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को मजबूत करने वाला कदम है। आगे कहा महिलाएं विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे रही हैं।

जिला मंत्री रचना शंखधार ने कहा कि महिला जन-आक्रोश अभियान केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की आवाज है। देश की महिलाएं अब महिला विरोधी मानसिकता रखने वाले दलों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना राघव, मंडल उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, अनीता शंखधार, प्रवेश सिन्हा, संगीता रस्तोगी, कृष्ण गुप्ता, सुलक्षणा पाठक, विनीता पाठक, प्रवेश नन्ही, रफिकन, सीमा, कौशल्या, सीमा, अम्सवती, मैना, राजरानी, प्रीति, सुरना देवी, आरती, धनदेवी, रामप्यारी, सुशीला कपूर, अनीता मिश्रा, देवकी, नीता शर्मा, सर्वेश शर्मा, मंजू पाराशरी, राजकुमारी, बबली, गुड्डू, भगवती, लक्ष्मी, माया, जयवंती, जय साहू प्रेमलता दिवाकर, गुड्डी राघव, नीलू मिश्रा पूनम शर्मा, ममता श्रीवास्तव, रेखा, ललित शाक्य, रेखा उपाध्याय, रामवती आदि मातृशक्ति उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto