ननद और भाभी दोनों ने खाया जहर, ननद ने तोड़ा दम...घरवालों ने शव को कर दिया दफन
SAB KI BAAT
May 24 2025
3290
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में एक घर में ननद और भाभी दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। ननद ने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया जबकि भाभी का उपचार एक निजी डॉक्टर के यहां कराया जा रहा है। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और ननद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला कादरचौक क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में एक मुस्लिम परिवार रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार को किसी बात में परिवार में क्लेश हो गया था। इसके बाद परिवार के लड़के की पत्नी और बहन दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के मुंह से झाग आए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को पता चला। परिवार वाले उन्हें जब तक डॉक्टर के यहां ले जाते तब तक ननद ने दम तोड़ दिया, जबकि भाभी को घर वालों ने एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है। माामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। ननद के शव को सुबह ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT