...तो किसी करीबी ने ही मार डाला आशा वर्कर को, आखिर क्या थी ऐसी अदावत!
SAB KI BAAT
May 24 2025
3280
बदायूं। अलापुर क्षेत्र से आशा वर्कर की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ क्लू भी मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि आशा वर्कर की हत्या में किसी बेहद करीबी का हाथ भी हो सकता है। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
विगत दिनों अलापुर क्षेत्र में आशा वर्कर की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह टीकाकरण का काम समाप्त करके अपने गांव लौट रही थी। आशा वर्कर की लाश एक खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली थी। मौत से पहले आशा वर्कर सलवार सूट पहने थी लेकिन जब उनकी लाश मिली तो बदन से सलवार गायब थी। आशा वर्कर का मोबाइल और पर्स भी मौके पर नहीं मिला था। इनमें से पर्स तो पुलिस नजदीकी तालाब से बरामद कर चुकी है लेकिन मोबाइल का पता अब तक नहीं चला है।
-------
नामजदों का कितना हाथ, ये जांच पर टिका
बदायूं। हत्या के बाद आशा वर्कर के पति ने गांव के ही दो लोगों को नामजद कराया था। दोनों से आशा वर्कर के पति का जमीन का विवाद है। नामजदों का हत्या में कितना हाथ है, यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने के सबूत मिले हैं। अब पुलिस इस एंगिल पर भी जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है।
-------
संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT