बुजुर्ग पत्नी की हार्टअटैक से मौत...पति को लगा आघात, पांच मिनट में उन्होंने भी तोड़ दिया दम
SAB KI BAAT
May 25 2025
7900
चंद मिनटों के अंतराल में हुई पति-पत्नी की मौत, वजीरगंज कस्बे में मातम
बदायूं। बुजुर्ग पत्नी को हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के सदमे को पति को तोड़कर रख दिया और वह भी दुनिया को अलविदा कह गए।
यह हृदयविदारक घटना वजीरगंज कस्बे की है। यहां 65 वर्षीय गिरीश चंद्र वार्ष्णेय अपनी 63 वर्षीय पत्नी रामबाला के साथ रहते थे। रविवार की सुबह रामबाला की तबीयत बिगड़ गई तो गिरीश चंद्र उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने रामबाला का चेकअप किया, लेकिन उनकी सांसे थम चुकी थीं। डॉक्टरों के अनुसार, हार्टअटैक से उनकी मौत हुई।
जब गिरीश चंद्र ने यह खबर सुनी तो वह भी अपनी सुधबुध खो बैठे। अचानक उनके भी सीने में दर्द उठा और उन्होंने भी इस संसार को अलविदा कह दिया। यह खबर जब कस्बे में पहुंची तो पांच मिनट के अंतराल में हुई बुजुर्ग दंपती की मौत ने सभी को शोकाकुल कर दिया। जिसने सुना, वह उनके आवास की ओर दौड़ पड़ा। गिरीश चंद्र वार्ष्णेय अपने पीछे तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूरे वजीरगंज कस्बे और व्यापारी समुदाय में शोक की लहर है। दोपहर में दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT