लाठी मारकर तोड़ दी कुत्ते की हड्डी...सीसीटीवी में कैद हुआ तो दर्ज हुई एफआईआर (देखें वीडियो)

लाठी मारकर तोड़ दी कुत्ते की हड्डी...सीसीटीवी में कैद हुआ तो दर्ज हुई एफआईआर (देखें वीडियो)

बदायूं। घर के सामने से निकल रहे कुत्ते को लाठी मारकर उसकी हड्डी तोड़ देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। 



मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी शमसुल हसन के घर के सामने एक कुत्ता जा रहा था। इसी दौरान घर के दरवाज के सामने से एक कुत्ता निकला। शमसुल ने घर से निकलकर कुत्ते पर लाठी से प्रहार कर दिया। लाठी कुत्ते की रीढ़ की हड्डी पर पड़ने से वह एक ही बार में गिर गया और उसके बाद दर्द से तड़पता रहा। इसकी सूचना जब पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा को मिली तो वह तत्काल अपनी टीम के सदस्य मोहित यादव, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर, वीरेश यादव तथा शिवम पटेल के साथ मौके पर पहुंचे।  स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता लगा कि शमसुल पहले भी बहुत कुत्ते मार चुका है। कुत्ते को लाठी मारने की घटना एक सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके आधार पर पशु प्रेमी और उनकी टीम ने थाना मूसाझाग मे तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। हड्डी टूटे कुत्ते को पशु प्रेमी अपने साथ ले आए। मुकदमा नये कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto