देवर रखता है गंदी नीयत...दुष्कर्म का किया प्रयास फिर पीटकर दांत तोड़ दिया

देवर रखता है गंदी नीयत...दुष्कर्म का किया प्रयास फिर पीटकर दांत तोड़ दिया

बदायूं। दातागंज क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका देवर उस पर गंदी नजर रखता है। रविवार को वह घर पर अकेली थी कि तभी देवर मौका पाकर उसके घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। उसके विरोध के बावजूद देवर ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के चीखने पर पास ही में मौजूद उसके चारों बच्चे आ गए और उसे बचाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद देवर ने उसे जमकर पीटा। 

आरोप है कि इसी बीच महिला की सास व ससुर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की। इसमें उसका एक दांत टूट गया और मुंह पर भी काफी चोटें आईं। महिला का कहना है कि वह थाने गई तो उसका मेडिकल परीक्षण को करा दिया गया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto