कछला चौकी पर दबंगों ने मांगे 50 रुपये प्रति सवारी, नहीं देने पर बदसलूकी और मारपीट
SAB KI BAAT
Apr 11 2025
3720
पुलिस की मौजूदगी में पर कछला चौकी पर वसूली...महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप
पीड़ितों में से एक महिला ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत
बदायूं। कछला चौकी पर पुलिस की मौजूदगी में अवैध वसूली, महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी है।
शेखूपुर के वार्ड संख्या 13 मोहल्ला साहू निवासी महिला तारावती का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ कछला गंगा स्नान के लिए आई थीं। जब वे लोग अपने टाटा मैजिक पर सवार होकर कछला चौकी के पास से निकल रहे थे तो वहां बैरियर लगाकर 8-10 लोग बैठे थे। एक सिपाही भी वहां मौजूद था। आरोप है कि
--चौकी पर रुपये गिनता व्यक्ति--
इन लोगों ने गाड़ी रोक ली तथा 50 रुपये प्रति सवारी की मांग की। जब उन्होंने व उनके परिवार वालों ने विरोध किया तो वे लोग अभद्रता करने लगे। आरोप है कि जब वे लोग अपनी गाड़ी लेकर वापस जाने लगे तो इन लोगों ने हॉकी डंडो से उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनसे
--चौकी पर बैठा सिपाही व अन्य लोग --
बदसलूकी करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिवार वालों का आरोप है कि इन लोगों ने परिवार की लड़कियों के कपड़े भी फाड़ने की कोशिश करते हुए गंगा स्नान करने पर जान से मारने की धमकी दी। तारावती ने उझानी प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को मामले की तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
961
-
बदायूं समाचार
631
-
गतिविधियां
526
-
राजनीति
172
Recent Comment
-
by हरकेश यादव
जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।
-
by Supriya sharma
New idea for earning Ha....Ha....Ha....
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
SAB KI BAAT
