दबंगों ने युवक को घेरकर मांगी रंगदारी, अपहरण की कोशिश का आरोप

दबंगों ने युवक को घेरकर मांगी रंगदारी, अपहरण की कोशिश का आरोप

दबंगों ने युवक को घेरकर मांगी रंगदारी, अपहरण की कोशिश का आरोप

पुलिस दर्ज नहीं कर रही मुकदमा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एक युवक ने प्लॉट खरीदने के बाद कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने युवक के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

उझानी के गांव गुराई के मूल निवासी राजेंद्र सिंह वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी के पास स्थित इंद्रानगर में रहते हैं। राजेंद्र के अनुसार, उनका मझिया रोड स्थित राधा कन्हई कॉलोनी में मकान बन रहा है। विगत शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे वह स्कूटी से अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नगला शर्की व लखनपुर गांव के रहने वाले दो लोगों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और गालियां देने लगे। जब उसने भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धक्का देकर गिरा लिया और तमंचे के बल पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी की तरफ ले गए। यहां पर कुछ लोग बैठे थे। इन लोगों ने उससे कहा कि जब कोई इस एरिया में प्लॉट खरीदता है तो उन्हें रंगदारी देता है लेकिन तूने नहीं दिया। इसके बाद उन लोगों ने कहा कि इसे गाड़ी में डालकर बरेली की तरफ ले चलो, वहां इसे मार डालेंगे। 

राजेंद्र के अनुसार, जब आरोपित उसे गाड़ी में डाल रहे थे तो उसके कुछ परिचितों ने देख लिया, जिन्होंने कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। शोर होने पर आरोपित उससे करीब 38 हजार रुपये, सोने का एक लॉकेट छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान आरोपितों ने हवाई फायरिंग भी की। राजेंद्र ने बताया कि उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही हैं। आरोपितों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto