शिक्षा विभाग का पुतला फूंका, कहा- 'शिक्षिकाओं का निलंबन न होने तक जारी रहेगा विरोध'
SAB KI BAAT
May 06 2025
2160
युवा मंच संगठन ने पुतला फूंककर जताया विरोध
बदायूं। तिलक और कलावा के सम्मान में हिन्दू मैदान में का नारा देकर युवा मंच संगठन ने आरोपित शिक्षिकाओं को अभी तक निलंबित न किए जाने के विरोध में शिक्षा विभाग का पुतला फूंका।
संगठन के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता के नेतृत्व में अस्तल मंदिर वाले तिराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। अध्य्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण की दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह से भी शिकायत की गई है, जिन्होंने अधिकारियों से बात कर मामले को गंभीरता से लिया है और आश्वस्त कराया है कि ऐसी शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। संगठन ने प्रण लिया कि जब तक निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तब तक संगठन अपना विरोध जारी रखेगा।
इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव एवं विवेक शर्मा, अजय मिश्रा, राकेश राजपूत, उदित मौर्य, रविंद्र दिवाकर, रिंकू दिवाकर, अनमोल वाल्मीकि, लकी शर्मा, अरविंद सक्सेना, अंगद सक्सेना, राम कबीर सक्सेना, शिवा सक्सेना, रवि माथुर, राहुल श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता, अंकित सिंह, शिवा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मिलन गुप्ता, अमित गुप्ता, सुरेश माथुर आदि उपस्थित रहे।
------
संबंधित खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- कक्षा छह की छात्रा के हाथ में बंधा कलावा कैंची से काटा, माथे का तिलक भी मिटाया
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
