ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जारी रहेगा सत्याग्रह

ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जारी रहेगा सत्याग्रह

शराब सेल्समैन मुकेश यादव के मुख्य हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर मृतक को न्याय दिया जाए

परिजनों को पचास लाख की आर्थिक मदद करे सरकार: संतोष यादव

मुकेश यादव हत्याकांड में न्याय के लिए सत्याग्रह पांचवे दिन भी जारी रहा

सब की बात न्यूज

बदायू। शराब सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या के प्रकरण में न्याय न मिल पाने के कारण 18 जून से आंबेडकर पार्क पर परिजनों द्वारा  सत्याग्रह धरना दिया जा रहा है। लगातार  चल रहे धरने के समर्थन में आसपास की क्षेत्रीय जनता और नेताओं का आना- जाना निरंतर लगा हुआ है।

रविवार को जनता दल (समाजवादी) के प्रदेश प्रभारी संतोष यादव कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी सहित धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर अपना  समर्थन दिया। सभी ने एक स्वर में मुख्य हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई।

प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में कम से कम पचास लाख की आर्थिक मदद देने की भी सरकार से मांग की, क्योंकि मृतक के न रहने से उसके छोटे- छोटे बच्चों और पत्नी के आगे अपना पूरा जीवन काटने का बहुत बड़ा संकट आ गया है।

संतोष यादव ने कहा कि मृतक के परिवार में मृतक की कमाई के अलावा कोई कमाई का जरिया नहीं था और अब मृतक की पत्नी के समक्ष छोटे छोटे बच्चो की परवरिश की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। श्री यादव ने परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी और ढांढस भी बंधाया साथ ही जनता दल (समाजवादी) की ओर से उनके दुख की घड़ी में उनके संघर्ष में उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। पार्टी ने पुलिस  प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की भी मांग की। श्री यादव ने कहा कि परिजनों के मुताबिक हत्या करवाने वाले बहुत प्रभावशाली लोग है इसलिए उनसे पूछताछ तक नहीं की गई। स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने के कारण प्रदेश प्रभारी ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।

इस मौके पर ओमकार शाक्य, बनवारी सिंह यादव, भानुप्रताप सिंह, दुर्वेश यादव, हर्षित यादव, तनिष्क यादव आदि उपस्थित रहे।

------------- 

मुकेश यादव को न्याय के लिए संघर्ष अंतिम दम तक: अजीत

बदायूं। मुकेश यादव को न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। न्याय के संघर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मुकेश यादव के परिजनों के साथ खड़े हैं। 

उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने रविवार को जारी बयान में कहीं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न दलों के नेताओं ने सत्याग्रह स्थल पर आकर समर्थन दिया। मुकेश यादव के मुख्य हत्यारोपित ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना को गिरफ्तार करने , हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने, परिजनों को सुरक्षा व सहायता देने की मांगों को लेकर 18 जून से आंबेडकर पार्क में लगातार सत्याग्रह चल रहा है। मुकेश यादव के परिजन सत्याग्रह पर बैठे हैं। रविवार को

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक भूदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, बाबा हरदेव विचार मंच के हरिनंदन सिंह भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया।

मुकेश यादव को न्याय के लिए इस सत्याग्रह को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव  और जिला कांग्रेस कमेटी  का समर्थन पहले ही दिन ही है। रविवार को कांग्रेस नेता आलोक कुमार सिंह, बन्ने खान, सोमवीर यादव, रामवीर सिंह, हरीश यादव, राघवेंद्र, हुकुम सिंह, सुआपाल, राजेंद्र सिंह, भवनेश पाल, आदि कई लोग सत्याग्रह पर उपस्थित रहे।

----------

इससे संबंधित अन्य खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन

https://sabkibaat.in/post/purv-mantri-bhupendrasingh-dadda-ne-satyagrah-sthal-par-pahunchkar-diya-samarthan

- ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना के खिलाफ लंबा चलेगा सत्याग्रह, बढ़ सकती है मुश्किलें

https://sabkibaat.in/post/jyoti-mehendiratta-aur-pankaj-khurana-ke-khilaf-lamba-chalega-satyagrah-badh-sakti-hain-mushkilen

- शराब कारोबारियों को बचा रही भाजपाः अजीत यादव

https://sabkibaat.in/post/sharab-karobariyon-ko-bacha-rahi-pulice-ajit-yadav

- नामजदों को अभयदान दे चुकी बदायूं पुलिस...सेल्समैन के परिवार वालों को धरना शुरू

https://sabkibaat.in/post/naamjadon-ko-abhaydaan-de-chuki-police---salesman-ke-parivar-walon-ka-dharna-shuru

- शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले

https://sabkibaat.in/post/liquor-salesman-murder-case-no-hope-from-badaun-police----now-family-members-will-sit-on-dharna

- खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजद

https://sabkibaat.in/post/khaki-aur-khadi-ka-sanrakshanah-pahale-andaragraund-phir-sauda---ab-bekhauph-ghoom-rahe-selsamain-hatyaakaand-ke-naamajad

- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

https://sabkibaat.in/post/the-case-of-murder-of-liquor-salesman-reached-the-chief-minister-warning-of-hunger-strike-and-hunger-strike

- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया

https://sabkibaat.in/post/apanee-baat-par-ade-mrtak-selsamain-mukesh-ke-parivaar-vaale-bole-kisee-ka-bharosa-nahin-sabako-khareed-liya

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ

https://sabkibaat.in/post/congress-came-with-the-family-of-the-liquor-salesman-the-district-president-said--liquor-mafia-has-a-hand-in-the-murder-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

https://sabkibaat.in/post/ravi-bihari-whom-the-police-is-calling-the-main-accused-in-the-salesman-murder-case---his-brother-made-a-shocking-revelation-about-him

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन

https://sabkibaat.in/post/video--action-should-be-taken-against-jyoti-mehndiratta-and-pankaj-khurana-----mukesh-s-family-said-after-meeting-adg

-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto