'मौसा' बोलकर फोटो खींचने के लिए उतरवाई अंगूठी ओर चेन...फिर धक्का देकर भाग गए टप्पेबाज

'मौसा' बोलकर फोटो खींचने के लिए उतरवाई अंगूठी ओर चेन...फिर धक्का देकर भाग गए टप्पेबाज

बदायूं। शहर में एक बुजुर्ग को मौसा बोलकर दो अज्ञात युवकों ने पहले तो हालचाल पूछा फिर सोने की अंगूठी और चेन की तारीफ करते हुए यह खींचकर उतरवा लीं कि वह भी सुनार को दिखाकर ऐसी ही अंगूठी और चेन लेंगे। बुजुर्ग ने जैसे ही अंगूठी और चेन उतारकर दिखाईं तो दोनों टप्पेबाज उन्हें धक्का देकर भाग गए। 


            ----टप्पेबाजी का शिकार बुजुर्ग ओमप्रकाश----

आवास विकास कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग ओमप्रकाश अरोड़ा दो दिन पहले सुबह करीब आठ बजे नाश्ता और मिठाई लेने कॉलोनी में ही एक दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें मौसा बोलकर रोक लिया। मौसा बुलाए जाने पर ओमप्रकाश रुक गए। इसके बाद दोनों युवक उनका हालचाल पूछने लगे। जब उन्होंने उन युवकों से कहा कि वह नाश्ता और मिठाई लेने जा रहे हैं तो उनमें से एक युवक जाकर दुकान से मिठाई खरीदकर ले आया। 

------

बोला- हमारे घर में है शादी, जेवर बनवाने है

बदायूं। मिठाई लाने के बाद दोनों युवक ओमप्रकाश द्वारा पहनी गई सोने की चेन और अंगूठी की तारीफ करने लगे। दोनों ने कहा कि उनके घर में भी शादी है तो उन्हें जेवर बनवाने हैं। यह कहकर दोनों ने ओमप्रकाश की अंगूठी और चेन उतरवा ली कि डिजाइन बहुत अच्छी है तो वे उसके फोटो ले लेंगे। जैसे ही उन्होंने दोनों चीजें उतारकर युवकों के हाथ में दी तो दोनों उन्हें धक्का देकर अंगूठी व चेन लेकर भाग गए। 

------

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

बदायूं। बुजुर्ग ओमप्रकाश के अनुसार, उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी तथा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने घटना की वीडियो भी उपलब्ध कराई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto