हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध..पुलिस से कार्रवाई की मांग
SAB KI BAAT
Aug 25 2024
7490
बदायूं। खुद को भीम आर्मी का नेता बताते हुए एक युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। यह आरोप लगाते हुए करणी सेना के तमाम पदाधिकारी रविवार को पुलिस से मिले तथा आरोपित युवक पर कार्रवाई की मांग की।
इसे एक्स पर वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है, जिस पर एडीजी जोन ने अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी से मिला। जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा ने अवगत कराया कि खुद को भीम आर्मी का नेता बताने वाला युवक आए दिन सवर्ण समाज समेत हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। उसने होली के त्योहार से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके अलावा वह धार्मिक गुरुओं को भी गालियां देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई करें। इधर युवा नेता हिंमाशु सक्सेना ने भी इसका विरोध करते हुए एक्स पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट किया, जिस पर एडीजी जोन ने अधीनस्थों को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
961
-
बदायूं समाचार
631
-
गतिविधियां
526
-
राजनीति
172
Recent Comment
-
by हरकेश यादव
जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।
-
by Supriya sharma
New idea for earning Ha....Ha....Ha....
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
SAB KI BAAT
