बदायूं की इस नगर पंचायत अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा, ईओ का आरोप-'बनाए गए उनके फर्जी हस्ताक्षर'

बदायूं की इस नगर पंचायत अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा, ईओ का आरोप-'बनाए गए उनके फर्जी हस्ताक्षर'

अध्यक्ष व उनके पति समेत एक लिपिक पर नगर पंचायत के ईओ ने दर्ज कराई एफआईआर

बदायूं। नगर पंचायत अलापुर की अध्यक्ष हुमा बी पर ईओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। ईओ का आरोप है कि उनके हस्ताक्षर को स्कैन करके ई-टेंडर पर फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया। इसका इस्तेमाल ई-टेंडर की तिथियों को बदलने के लिए किया


गया। पुलिस ने इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी, उनके पति फहीमउद्दीन व लिपिक गार्गी गुप्ता पर एफआईआर दर्ज की है। 


ईओ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि नगर पंचायत कार्यालय ने 14 वें व 15वें वित्त आयोग द्वारा कराये जाने वाले कामों के लिए चार दिसंबर-25 को ई-टेंडर आमंत्रित किया गया था इसके सापेक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति समेत

लिपिक गार्गी गुप्ता ने 20 दिसंबर को एक फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, जिस पर उनके हस्ताक्षर कंप्यूटर द्वारा स्कैन करके लगा दिए गए और तारीख बदलकर टेंडर निकाल दिए गए। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी गई है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto