बाल कल्याण समिति बदायूं करेगी मेधा सम्मान, रविवार को होगा कार्यक्रम
SAB KI BAAT
May 17 2025
2160
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनी समारोह की रूपरेखा
बदायूं। सिविल लाइंस स्थित शिव देवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध बाल कल्याण समिति बदायूं के तत्वावधान में नगर में चलने वाले समस्त सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह की रूपरेखा बैठक में बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाल कल्याण समिति के मंत्री मनीष सिंघल ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले समस्त मेधावी छात्रों को बाल कल्याण समिति गत वर्षाे की भांति इस वर्ष शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 18 मई दिन रविवार को सम्मानित करेगी।
शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने बताया कि 18 मई दिन रविवार को दोपहर ढाई बजे बजे से प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मुख्य
अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएलवर्मा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल गर्ग (मंत्री) भारतीय शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश मथुरा एवं मुख्य वक्ता विशाल कुमार (विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेदरतन शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आचार्य परिवार को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में कालिका प्रसाद गंगवार, राम सिंह राजपूत, सतीश कुमार गंगवार, सुशील कुमार सिंह (प्रधानाचार्य) शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, विनय कुमार सिंह चौहान, संजय शर्मा, लालाराम वर्मा, शैलेंद्र सिंह, भोलेनाथ, गजेंद्र सिंह, अनोज पटेल, दिनेश शर्मा, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT