जंगली सूअर मामले में वन विभाग ने की 50 हजार की अवैध वसूलीः भाकियू

जंगली सूअर मामले में वन विभाग ने की 50 हजार की अवैध वसूलीः भाकियू

जांच नहीं हुई और किसान को न्याय नहीं मिला तो होगा वन विभाग का घेराव

बदायूं। खेत में मरा जंगली सूअर पाए जाने पर वन विभाग द्वारा किसान से 50 हजार की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाकियू का कहना है कि जब मामला खुलने पर अधिकारियों ने 25 हजार की रसीद काटकर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया।

शनिवार को आयोजित पंचायत में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि उझानी के गांव सिरसौली में गरीब किसान सूबेदार से 19 अप्रैल को मृतक जंगली सूअर के मामले में वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने 50 हजार रुपये वसूल लिए। शिकायती पत्र देने के बाद भी इसकी किसी बड़े अधिकारी ने जांच तक नहीं की बल्कि मामला खुलने पर 25 हजार की रसीद काटकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। इसके बाद इन अधिकारियों ने भाकियू के ही कुछ पदाधिकारियों से संतुष्टि पत्र लिखा लिया। गांव में जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी गई। 

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में रेंजर से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाने से कुछ नहीं होता हमने पोस्टपार्टम कराया है और जुर्माना भी वसूल किया है। जब 50 हजार रुपये वसूलने की बात आई तो वह बौखला गए और कहा कि हम भी आप लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। मंडल प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया जाएगा तथा गांव में खुली बैठक कराकर इस मामले को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रशासन 27 मई से पहले किसान को न्याय दिलाए नहीं तो 27 मई को वन विभाग के सामने बैठकर भारी संख्या में ग्रामीण वन विभाग का घेराव कर  प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व में पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto