मदर एथीना स्कूल में सजकर आए बच्चे, ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में सजकर आए बच्चे, ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-आठ तक के विद्यार्थियों के  लिए ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय था - ‘विविधताओं का देश भारत’। इसमें प्रतिभाग करते हुए बच्चे विविध राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में सजकर आये जो कि बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे थे।

अधिकांश बच्चे भारत के लोकप्रिय महापुरुषों एवं वीर सैनिकों की वेशभूषा में भी सजकर उन्हीं का प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों को अभिप्रेरित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में कक्षा-1 (स) से कैवला, कक्षा-2 (ब) से अक्षय वर्मा, कक्षा-3 (ब) अराध्या गुप्ता, कक्षा-4 (ब) अपूर्वा मिश्रा, कक्षा-5 (ब) अनन्या मिश्रा, कक्षा-6 (ग) हेमंत कुमारी, कक्षा-7 (अ) योग्य राठौर और कक्षा-8 (ब) साक्षी यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने देश की विविध संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, रहन-सहन के विषय में जानकर उसकी विशिष्टता से परिचित व प्रेरित होते हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto