पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सवा करोड़ के बीज-खाद वितरित करेगी समितिः जगजीत

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सवा करोड़ के बीज-खाद वितरित करेगी समितिः जगजीत

सम्भल। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ कोऑर्डिनेशन समिति का प्रतिनिधि मंडल 13 अक्टूबर को पंजाब रवाना होगा। यहां पीड़ितों को बीज-खाद एवं खेतों को उपजाऊ बनाने के लिए डीजल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रविवार को भारतल सिरसी में संत जोगा सिंह स्मारक पर बाढ़ कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि पंजाब ने कृषि क्षेत्र में महारत हासिल की है। नवीन तकनीक से अच्छी पैदावार कर देश को अन्न देने का काम किया है। इस बार बाढ़ ने पंजाब में खेतों को नुकसान पहुंचाया है। पंजाब को कृषि भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए खाद बीज एवं डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। सहयोग राशि को पारदर्शी बनाने के लिए क्षेत्र चिन्हित कर सेवा की जाएगी। 

महासचिव  दयानन्द सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा समिति एवं जनता के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को सवा करोड़ की मदद की जाएगी। इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है। सहयोग राशि सही स्थान पर पहुंचना भी आवश्यक है। बैठक को समिति के प्रबंधक खिलेंद्र सिंह, अध्यक्ष किरणपाल सिंह प्रधान, तेजवीर सिंह, चमन सिंह, विकास चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, मौलाना मोहम्मद, शाहनवाज, जितेन्द्र सिंह, राजीव कुमार ने भी संबोधित किया।

------

कमेटी की पहल के लिए दयानन्द  को सम्मानित किया 

सम्भल। दिल्ली सरकार के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर दयानन्द सिंह को बाढ़ कोऑर्डिनेशन समिति बनाने में योगदान के लिए समिति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके योगदान की सराहना की। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto