कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों को दिए संगठन को मजबूत करने के मंत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों को दिए संगठन को मजबूत करने के मंत्र

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन गांधी सभागार, कैसर बाग, लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हुए। 

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे रहे। शिविर में कई चरणों मे कांग्रेसियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कि बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन चार सत्रों में किया गया, जिसमें पहला सत्र ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर तक कांग्रेसियों को कमेटी गठित करने के लिए किया गया। द्वितीय सत्र भाजपा द्वारा झूठ का दुष्प्रचार करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एव कांग्रेस के इतिहास को मिटाने के संबंध में कांग्रेस के नेताओ के बलिदान के रूप में व तीसरे चरण में भाजपा एवं आरएसएस द्वारा अंग्रेजो की नीतियों पर कार्य करते हुए देश को बांटने, जाति धर्म के नाम पर टुकड़े करने के उद्देश्य से देश के साथ धोखा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरित्र हनन करते हुए सत्ता लोभ हासिल करने एवं चैथे चरण में कांग्रेसियों एव सोशल मीडिया पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के प्रति कराए जा रहे दुष्प्रचार की रोकथाम हेतु किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, संगठन मंत्री असलम अली, सोशल मीडिया लोकसभा कोर्डिनेटर शशांक राठौर, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव मयंक पराशर आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto