गली में ईंटे लगाकर छोड़ गया ठेकेदार, कीचड़ मे फिसलकर गिर रहे लोग
SAB KI BAAT
Jun 26 2024
2150
बदायूं। मोहल्ला लोचीनगला में गली नंबर दो में रहने वाले लोग इस समय बहुत परेशान हैं। पहले तो गली बनने का नंबर ही नहीं लग पाया। सालों तक लोग गली के निर्माण की मांग करते रहे लेकिन गली नहीं बन पाई और लोग बारिश में तालाबनुमा गली से होकर निकलते रहे और जब गली बननी शुरू हुई तो ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर चला गया।

गली में रहने वाले अनुज सक्सेना आदि का कहना है कि नगर पालिका से वह काफी लंबे समय से गली के निर्माण की मांग करते आ रहे है लेकिन कई सालों से गली जर्जर पड़ी रही। नगर पालिका का पिछला कार्यकाल केवल मांग करते-करते निकल गया। अब जब गली बनना शुरू हुई तो ठेकेदार उसमें साइड में केवल ईंट लगाकर छोड़ गया। ऐसे में बारिश में और ज्यादा फिसलन हो रही है। गली के लोग परेशान हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से इस समस्या का निदान कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good