साहब...! बहुत मुकदमे हैं, वकील को पैसे देने होते हैं, बाइक चोरी करके चलाते थे खर्चा

साहब...! बहुत मुकदमे हैं, वकील को पैसे देने होते हैं, बाइक चोरी करके चलाते थे खर्चा

बदायूं। पुलिस ने ऐसे दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जो खुद पर दर्ज मुकदमों में पैरवी करने को वकील को पैसे देने के लिए बाइक चोरी करते थे। चोरी करने के लिए भी उन्होंने छोटे और बड़े सरकार को चुना था, जहां खासी संख्या में जायरीनों का आना होता है। 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग के दौरान रानू उर्फ उस्ताद निवासी नई सराय तथा आसिफ उर्फ गौलचिया निवासी मोहल्ला कबूलपुरा को एक तमंचा कारतूस, चाकू व चोरी की बाइकों समेत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों पर कई मुकदमे हैं, जिनमें वकील आदि को देने समेत कई खर्चे होते थे। इन खर्चों को पूरा करने के लिए वे बाइक चोरी करते थे। बरामद बाइकों को भी वे छिपाकर खड़ी करने जा रहे थे। अधिकांश बाइक वे छोटे व बड़े सरकार की जियारत से करते थे, क्योंकि यहां खासी संख्या में जायरीन बाहर से भी आते हैं। 

-----

महिला अस्पताल से बाइक हुई थी चोरी

बदायूं। कादरचौक के गांव कटिन्ना बरचउ निवासी रविंद्र नाथ वर्मा की बाइक विगत 22 जून को महिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। उन्होंने 27 को इसका मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस चोरों की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। 

-----

दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

बदायूं। पुलिस द्वारा पकड़े गए रानू पर कोतवाली में 33 मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथ पकड़े गए आसिफ पर 13 मुकदमे हैं। इन्हीं मुकदमों की पैरवी के लिए वे बाइक चोरी किया करते थे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto