उसैहत में रावण दहन के बाद हुआ भगवान राम का राजतिलक

उसैहत में रावण दहन के बाद हुआ भगवान राम का राजतिलक

बदायूं। उसहैत में चल रही रामलीला में सोमवार को रावण दहन के बाद राम के राजतिलक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय किया, जिन्हें देखने को भारी भीड़ जुटी।

रामलीला मेला महोत्सव उसहैत मे ध्रुवदेव गुप्ता की अध्यक्षता मे हुआ। भगवान राम ने रावण की नाभि मे तीर मारकर रावण दहन किया। उसके बाद दातागंज क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रभु राम का राजतिलक किया। इसके बाद रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष उसहैत को स्मृति चिन्ह देकर, राम नाम का पटका पहनाकर व रामपरिवार का चित्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामराज की गाथाओं का मंचन होना हर नगर व क्षेत्रवासी के लिये शुभ-लाभ व उन्नति का प्रतीक होता है। जिस नगर में रामलीला मंचन के कार्यक्रम होते हैं वह नगर और उस नगर के वासी भगवान राम की कृपा के पात्र होकर खुशहाल जीवन पाते है। इस आयोजन के लिए रामलीला मेला कमेटी उसहैत बधाई की पात्र है ।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता व नरेश चन्द्र गुप्ता ने उसहैत के सभी सभासदों व मेला कमेटी के आयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, सुरेश कुमार, हसरत, मुजीब, सोनपाल, प्रदीप बाल्मीकि, ठाकुर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto