शराब पीकर महिला से गालीगलौज, पीटने की कोशिश...बस नहीं चला तो कुत्ते को उठाकर पटक दिया

शराब पीकर महिला से गालीगलौज, पीटने की कोशिश...बस नहीं चला तो कुत्ते को उठाकर पटक दिया

बदायूं। शराब के नशे में एक युवक ने महिला से गाली गलौज की और उसे पीटने पर उतारू हो गया। महिला ने विरोध किया तो शराबी युवक ने घर के बाहर बैठे कुत्ते को उठाकर पटक दिया, जिससे कुत्ता अधमरा हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। 

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी विनीता देवी पत्नी मोहर सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का मुनेश शराब पीकर आया और उसे गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो मुनेश मारपीट पर उतारू हो गया और डंडा लेकर उसे मारने की कोशिश की। इसके बाद मुनेश ने पास ही सो रहे कुत्ते को (देखें वीडियो) 

उठाकर पटक दिया, जिससे कुत्ते की कई हड्डियां टूट गईं और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। विनीता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इधर, पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने भी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 

-------

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- वीडियो: बेजुबान कुत्ते की ये हालत करके खुद को समझ रहा शेर...आप भी देखिये इस 'शेर' को

https://sabkibaat.in/post/the-lion-is-thinking-of-himself-by-doing-this-condition-of-the-voiceless-dog

- ...तो क्या हिरन के मांस से कर ली गई 'पार्टी', अवशेष मिट्टी में किए गए दफन

https://sabkibaat.in/post/---so-a--party--was-held-with-deer-meat-the-remains-were-buried-in-the-soil



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto