बदायूं। उसहैत में चल रहे रामलीला मेला महोत्सव में मैजिक शो, बॉडी बिल्डिंग शो समेत कई कार्यक्रम हुए। बॉडी बिल्डिंग में कोहिनूर तथा मॉडलिंग में अमन सैनी विनर रहे।
युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बुधवार को दोपहर में स्कूली बच्चों के समक्ष मैजिक शो जादूगर अंकुश गुप्ता द्वारा दिखाया गया। इसके बाद बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और निशुल्क झूला मेला कमेटी महामन्त्री नरेश चन्द्र गुप्ता की ओर से झुलवाया गया। शाम का बॉडी बिल्डिंग शो बिक्की कंसल व मॉडलिंग सोहेल खान द्वारा कराई गयी। डेड लिफ्टिंग शो दिलीप
जोशी एवं राजीव के निर्देशन मे हुआ। बॉडी बिल्डिंग चैंपियन व मिस्टर उसहैत का खिताब कोहिनूर को मिला जबकि मोनू उपविजेता रहे। मॉडलिंग मे अमन सैनी प्रथम, सोहेल मंसूरी द्वितीय व राहुल कुमार तृतीय रहे।
डेड लिफ्टिंग 120 किलोग्राम वजन उठाकर कुमारी गीता ने गोल्ड मेडल जीता। 100 किलोग्राम वजन उठाकर संतोषी कुमारी द्वितीय व 90 किलोग्राम वजन उठाकर पलक पटेल तृतीय रहीं। नृत्य में रोहित पाल ने प्रथम, सुमित ने दूसरा तथा नितिन शर्मा, राहुल श्रीवास्तव व शिवांश ने तृतीय स्थान पाया।
रात में उसहैत की पूर्व चेयरमैन स्व. प्रेमादेवी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ जिसमें पवन शंखधार, शमशेर बहादुर आंचल, अहमद अमजदी,महेश यादव, आतिश सोलंकी, षटवदन शंखधार आदि ने रचनाएं पढ़ीं। इस अवसर पर
मनोज, राजेंद्र, गुड्डू गुप्ता, सुनील यादव, निराले खान, मुकेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रमोद यादव, नंदराम शाक्य, सुशील शर्मा, अनिरुद्ध राय, सुबोध गुप्ता, मोती लाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good