अपने ' पैरों पर खड़ा' होकर बदमाश अस्पताल से हुआ फुर्र...मुठभेड़ में लगी थी गोली
SAB KI BAAT
Mar 18 2024
2290
सम्भल। जिस बदमाश के 24 घंटे पहले पैर में गोली लगी थी, वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अस्पताल से फुर्र हो गया। मामला सम्भल जिले का है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चौपा में डकैती करने वाले गिरोह का बदमाश चांदबाबू निवासी पाठकपुर को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। हर बदमाश की तरह चांदबाबू के पैर में भी गोली लगी थी। बताया जाता है कि सोमवार को उसका एक्सरे कराया जाना था। पुलिस वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताते हैं कि एक्सरे और मरहम पट्टी कराने के दौरान पुलिस कर्मियों ने उस पर ध्यान नहीं दिया और वह बदमाश वहां से दौड़ता हुआ फुर्र हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताते हैं कि सीसीटीवी में वह एक जगह पर ई रिक्शा में बैठकर जाता दिखाई दिया हैं। इस घटना के बाद लोगों के सवाल अस्पताल में सुरक्षा से ज्यादा पुलिस की मुठभेड़ पर उठ रहे हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT