बीड़ी ने ले ली जान...पहले बिस्तर सुलगा, फिर जल गए बुजुर्ग
SAB KI BAAT
Mar 19 2024
2970
बदायूं। बीड़ी पीने के दौरान एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। लकवाग्रस्त बुजुर्ग बिस्तर पर लेटे-लेटे बीड़ी पी रहे थे कि तभी चिंगारी से बिस्तर ने आग पकड़ ली। पहले बिस्तर सुलगा और फिर बुजुर्ग जल गए।
यह दिल दहलाने वाला हादसा बिल्सी का है मोहल्ला संख्या पांच में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग नौबतराम रहते थे। उन्हें कुछ समय पहले लकवा हो गया था, जिससे वह चल फिर नहीं पाते थे बोलने में भी उन्हें परेशानी होती थी। बताते हैं कि सोमवार को वह बिस्तर पर लेटे-लेटे बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई और बिस्तर सुलगने लगा। जब तक नौबतराम को इसका पता चलता तब तक बिस्तर आग पकड़ चुका था। लकवाग्रस्त होने के कारण न तो वह भाग पाए और न ही चीख पाए। परिजनों को जब तक इसका पता चला तब तक बुजुर्ग नौबतराम काफी जल चुके थे। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT