बदायूं में सपा नेता के घर में घुसे बदमाश, साढ़े पांच लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल उड़ाया

बदायूं में सपा नेता के घर में घुसे बदमाश, साढ़े पांच लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल उड़ाया

सपा के पूर्व जिला सचिव मोदप्रकाश पाल के घर में सोमवार रात खिड़की काटकर घर में घुसे बदमाश

कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं मोदप्रकाश

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बगुलीनगर निवासी सपा नेता मोदप्रकाश पाल के घर में घुसे बदमाश घर से साढ़े पांच लाख की नकदी और जेवर समेत करीब 50 लाख का माल समेट ले गए। बदमाश घर के पीछे लगी खिड़की काटकर घर में घुसे और सारे दरवाजे बाहर से लॉक कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने सारा माल समेट लिया और फरार हो गए। 

गांव बगुलीनगर निवासी मोदप्रकाश पाल समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव हैं। सोमवार रात उनके घर में बदमाश घर के पीछे लगी एक खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। घर के पीछे जंगल जैसा है तो बदमाशों को कोई कठिनाई नहीं हुई। इस दौरान परिवार के लोग अंदर बरामदे में सो रहे थे। घर मे घुसे बदमाशों ने उस

कमरे को अंदर से बंद कर दिया, जिसमें अलमारी रखी थी। इसके अलावा बदमाशों ने अन्य दरवाजों की भी कुंडी लगा दी ताकि न तो कोई अंदर आ सके और न ही बाहर जा सके। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवर चुरा लिए। 

------

आहट पर खुली पत्नी की आंख, कमरे के अंदर थे बदमाश

बदायूं। सपा नेता के अनुसार, आहट होने पर उनकी पत्नी अनीता की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो अंदर अंधरा था लेकिन वहां उन्हें कुछ लोग खड़े दिखाई दे गए। इससे वह डर गईं और बाहर भी देखा तो वहां भी दो बदमाश खड़े थे। उन्होंने सपा नेता को इस डर से नहीं उठाया कि कहीं बदमाश उन पर हमला न कर दें। माल समेटकर बदमाश जब चले गए तो उन्होंने अपने पति को उठाकर बताया। सपा नेता ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

--------

साल 2002 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विस चुनाव

बदायूं। साल 2002 में मोदप्रकाश पाल ने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उस समय बिनावर पृथक सीट हुआ करती थी जो अब शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। उस समय मोदप्रकाश पाल 7820 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। बसपा के भूपेंद्र सिंह ने चुनाव जीता था जबकि सपा के सुरेशपाल सिंह चौहान दूसरे तथा भाजपा के हरप्रसाद सिंह पटेल चौथे स्थान पर रहे थे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto