प्यार में लांघी मजहब की दीवार पुलिस ने पूछा तो बोली... 'पति के साथ ही रहना है'

प्यार में लांघी मजहब की दीवार पुलिस ने पूछा तो बोली... 'पति के साथ ही रहना है'

बदायूं। प्यार में एक युवती ने मजहब की दीवार लांघ दी। पुलिस ने जब प्रेमी युगल को बरामद किया तो वह शादी कर चुका था। पुलिस से युवती ने साफ कह दिया कि वह अब अपने पति के साथ ही रहेगी।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर निवासी अतुल हरियाणा के फतेहाबाद में प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। यहां संभल की एक दूसरे मजहब की युवती से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों धर्म की दीवार लांघकर शादी कर ली। 

युवती के पिता की तहरीर पर थाना फतेहाबाद में अपरहण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने बिसौली की शिव कॉलोनी से प्रेमी युगल को पकड़ लिया। बताते हैं कि इसके बाद युवती के माता-पिता ने उसे युवक से अलग रहने को कहा लेकिन वह नहीं मानी। वह पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बालिग होने के कारण हरियाणा पुलिस न उसे प्रेमी पति के सुपुर्द कर दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto