जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट का नहीं लगा सुराग, कथित अपहरण के तीन आरोपित गिरफ्तार
SAB KI BAAT
Nov 06 2024
3250
बदायूं। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट मो. शाकिर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बहरहाल पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर फार्मासिस्ट के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया था।
जिला असस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट मो. शाकिर कुछ दिनों पहले लापता हो गए थे। उनके पुत्र नदीम ने उनकी गुमशुदगी 17 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। पांच नवंबर को नदीम ने अपने पिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने अपने पिता के अपहरण का आरोप इशरत खातून, उसके पति शाहिद समेत आरिश चौधरी पुत्र शरीफ निवासी सहसवान, नाजमा निवासी कादरी कोलानी बदायूं व शाहिद अली उर्फ बन्टी पुत्र साबिर अली निवासी मोहल्ला काकरटोला बरेली पर लगाया। नदीम का कहना था कि इन आरोपितों ने प्रॉपर्टी व रुपयों के लिए उसके पिता का अपहरण करके कही छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने इनमें से शाहिद अली निवासी मोहल्ला काजी थाना सहसवान, आरिश चौधरी व नाजमा पुत्री दिलशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हालांकि अभी तक लापता फार्मासिस्ट का पता नहीं लग सका है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT