चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, घर का सारा सामान हो गया स्वाह

चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, घर का सारा सामान हो गया स्वाह

बदायूं। घर में चाय बनाते समय सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगते ही घर के सदस्य जान बचाकर भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और घर में रखा सारा सामान स्वाह हो गया।

मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हसौरा का है। गांव में प्रेमनारायण अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। रविवार सुबह उनकी पत्नी चाय बना रही थी कि इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग देखकर प्रेमनारायण की पत्नी घबरा गईं और बाहर की ओर भाग गईं। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और रसोई में रखे सामान सहित घर में रखा फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े आदि जल गए। घर में रखे करीब पांच हजार रुपये भी राख में बदल गए। जब तक गांव वालों ने एकत्र होकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto