पुरानी खुन्नसः आधा घंटे तक पथराव-फायरिंग, डर से घरों में दुबक गए लोग

पुरानी खुन्नसः आधा घंटे तक पथराव-फायरिंग, डर से घरों में दुबक गए लोग

बदायूं। पुरानी खुन्नस और रंजिश के चलते कुंवरगांव क्षेत्र में दो पक्षों में करीब आधा घंटा तक पत्थरबाजी और फायरिंग हुई, जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाएं घायल हो गईं। इस दौरान लोग डर कर अपने घरों में दुबक गए। पथराव और फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मामला कुंवरगांव कस्बे के गांव दुगरैया का है। यहां के रिफाकत अली और मोहम्मद शहनवाज में पुरानी रंजिश है। रविवार को किसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज के बाद ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों ही पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई। महिलाएं भी हाथों में डंडे और पत्थर लिए हुए दिखाई दीं। एक पक्ष ने इसकी वीडियो भी बना ली। पत्थरबाजी और फायरिंग करीब आधा घंटे तक होती रही। इस दौरान पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों में छिप गए। इसमें एक पक्ष की तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग घरों से भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto