अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

बदायूं। मंगलवार रात गुलड़िया भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मरने वाला ग्रामीण खेती-बाड़ी का काम करता था। गांव फरीदपुर साहनी निवासी शिवराज (40) पुत्र सियाराम मंगलवार सुबह अपने खेत की रखवाली करने गया था। देर रात वह खेत से पैदल घर लौट रहा था। गुलड़िया भट्ठे के पास रोड पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto