बच्चे ने छोड़ा अनार....फिर विस्फोट के साथ ढह गया पूरा मकान, मां समेत मासूम की मौत
SAB KI BAAT
Apr 01 2024
3950
बदायूं। इस्लामनगर में एक बच्चे द्वारा छोड़े गए आतिशबाजी के अनार की चिंगारी से पहले विस्फोट हुआ और फिर पूरा दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। महिला तथा उसके तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए। कई घंटो तक चले बचाव कार्य के बाद महिला तथा उसकी दो बेटियों को तो निकाल लिया गया लेकिन चार साल के बेटे की मौत हो गई। बाद में मां ने भी दम तोड दिया।
बदायूं-बिल्सी रोड पर मोहाली कस्बे में अख्तर के मकान में आतिशबाजी की दुकान है। वह शादी बारातों के आर्डर लेते हैं। सोमवार को वह बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सलामत तथा दो बेटी तमन्ना (3) व अर्फी (6) व चार साल का बेटा तैमूर ही थे। बताते हैं कि खेल खेल में बेटा एक अनार ले आया और उसे जलाकर खेलने लगा। इसी दौरान उसकी चिंगारी आतिशबाजी में गिर गई और तेज विस्फोट के साथ पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। सलामत समेत तीनों बच्चे उसके मलबे में दब गए। सूचना पाकर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया। जेसीबी से मलबा हटाया गया और मुश्किल से तमन्ना और अर्फी को निकाला गया गया लेकिन तैमूर को नहीं बचाया जा सका। बाद में मां ने भी दम तोड दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter