बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हादसा हो गया। मिट्टी खोद रही एक महिला पर ढांग गिर गई, जिससे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी ननद समेत तीन किशोरियां घायल हो गईं।
मामला बिसौली तहसील के गांव सैंडोला का है। गांव निवासी देवराज यादव की पत्नी सुखदेई (39) मंगलवार शाम अपनी सगी ननद आशा तथा चचेरी ननद ज्योति व निशा के साथ पीला मिट्टी खोदने गांव में श्मशान घाट के नजदीक गई थीं। मिट्टी खोदते समय एक ढांग चारों पर गिर गई। हादसे में सुखदेई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशा, ज्योति व निशा घायल हो गईं। चीखपुकार सुनकर मौक पर आए परिजनों ने उन्हें नीचे से निकाला। घायलों को चन्दौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
579
-
जिला
223
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter