गंगा स्नान करके आ रहे थे श्रद्धालु...अचानक हुआ धमाका और मच गई चीखपुकार
SAB KI BAAT
May 23 2024
3010
बदायूं। गंगा स्नान करके आ रहे श्रद्धालुओं के टेंपो और रोडवेज बस की टक्कर में टेंपो चालक और एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद अचानक हुए धमाके और चीखपुकार के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की।
बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करने के बाद कई श्रद्धालु एक टेंपों में सवार होकर घर लौटने के लिए सवार हुए थे। मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक रोडवेज बस और टेंपों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद टेंपों सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। हादसे में उझानी के गांव संजरपुर निवासी पांच वर्षीय प्रभात पुत्र अमित कुमार सिंह और टेंपो चालक संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मनगंज निवासी मोनू उर्फ मोनिश (28) पुत्र मुन्ना अली की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा संजरपुर निवासी महेश सिंह, राजेंद्र, आरती, भारती, अंजली, सत्यम आदि घायल हो गए। ये सभी टेंपो में सवार थे। टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को कछला में पकड़ लिया गया।
-----
अकेला बेटा था प्रभात, गंगा नहाने की जिद ने ली जान
बदायूं। पांच साल के प्रभात के पिता अमित कुमार की तीन संतानें हैं। इनमें दो बेटियां वंदना और आरती है। प्रभात उनका इकलौता पुत्र था। बृहस्पतिवार उसके बाबा महेश गंगा स्नान को जा रहे थे तभी प्रभात जिद करने लगा था कि उसे भी साथ जाना है। ज्यादा जिद करने पर महेश उसे भी अपने साथ ले गए। हादसे के वक्त वह महेश की गोद में टेंपो के आगे वाली सीट पर बैठा था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT