कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर नहीं कहा एक शब्द, माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं...

कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर नहीं कहा एक शब्द, माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं...

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में बिल्सी में आयोजित जनसभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सपा के बारे में उन्होंने कहा कि जो सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक का एक शब्द नहीं कहते वही एक माफिया के मरने पर उसके यहां फातिहा पढ़ने जाते हैं। कांग्रेस के बारे में कहा कि यदि दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में आ गई तो आपकी आधी संपत्ति पर कांग्रेस और सपा का कब्जा होगा।


बिल्सी में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने देश के महापुरुषों के बारे में कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का भाव होना चाहिए। इसके लिए हर जनपद में व्यवस्था की जा रही है। महापुरुषों के नाम पर पार्क बन रहे हैं, उनकी मूर्ति स्थापित कराई जा रही है और भी काम हो रहे हैं। धर्म के नाम पर जनता का मन टटोलते हुए कहा कि काशी, अयोध्या से शुरुआत कर दी है, ब्रजभूमि का नंबर आने दीजिए। 


मोदी के नाम पर जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो किया वह कौतूहल का विषय है और वह यह आपके यानी जनता के बल पर कर पाए हैं। पहले के प्रधानमंत्री अयोध्या जाने में संकोच करते थे लेकिन मोदी न केवल वहां पर गए बल्कि रामलला को भी विराजित कराया। जनता से हाथ उठवाकर अपील की कि आपको घर घर जाना होगा, वोट डलवाना होगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto