गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है डबल इंजन सरकारः रामवीर

गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है डबल इंजन सरकारः रामवीर

भाजपा का बदायूं विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी का बदायूं विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम में रविवार को हुआ। सम्मेलन को मुख्य अतिथि कुंदरकी विधानसभा के विधायक ठा. रामवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार 

गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने संबोधित किया।

कुंदरकी विधायक ठा. रामवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मोदी व योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है, उन्हें समझना है। उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मना रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर, मिष्ठान वितरण करें और आने वाले समय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रत्येक बूथ पर धूम धाम से मनाएं।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा बदायूं विधानसभा को उन्होंने अपनी मां माना है, और मां के प्रत्येक बच्चे यानी प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख और दुःख की चिंता करना उनका परम कर्तव्य है। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिबोल सेवा समिति की ओर से जन- जन को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का संकल्प लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना हेलमेट के घर से बाहर न निकलें।

------

सम्मेलन में ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, वीरेन्द्र राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, मनोज मसीह, अनेकपाल पटेल, अरविंद रावत, अरविंद वाल्मीकि, अनुज सक्सेना, जितेंद्र साहू, धीरेंद्र सिंह, नौरंग पाल, रामचरन पाल, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह, रजनी मिश्रा, अनिल सिंह, अजय सक्सेना, सुदेश सक्सेना, अनिल शर्मा, राजकुमार प्रजापति, ख्यालीराम मौर्य, सुरेश गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, अंकित शाक्य, विवेक सिंह, अजय सक्सेना, गुड्डू गुप्ता, मुनीश शर्मा, श्रीकृष्ण पाठक, सुरजीव गुप्ता, राजीव सिंह गौर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Priti ahuja

    Very good program

    quoto
  • user by राजीव मिश्रा

    सबकी बात में हिम्मत तो है। किसी ने नेता का नाम और फोटो छापने के हिम्मत नहीं की लेकीन सबकी बात ने नेता के बेटे को छाप दिया। सैल्यूट है सबकी बात न्यूज को। अखबार वालो ने तो विधायक से पैसा खा लिया। पांच हजार रुपए और एक शाल में बिक गए । अमर उजाला हिंदुस्तान और दैनिक जागरण वालो ने मोटा ले लिया। जो भी इस पोर्टल को चला रहा है वो शेर है जैसा कि पोर्टल का लोगो है।

    quoto
  • user by Anonymous

    Bjp matlov Maha gundda raj

    quoto