डबल मर्डरः मुख्यमंत्री ने गठित की एसआईटी, एसएसपी के बाद सीओ भी हटाए गए, आरोपित की दुकानों पर बुल्डोजर भी चलेगा

डबल मर्डरः मुख्यमंत्री ने गठित की एसआईटी, एसएसपी के बाद सीओ भी हटाए गए, आरोपित की दुकानों पर बुल्डोजर भी चलेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- साजिश की संभावना दिखी तो होगी सख्त कार्रवाई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए एक्स पर इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया है जो इस मामले की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि यदि इस घटना में किसी साजिश की संभावना दिखती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर हत्यारोपित की छह दुकानों पर बुल्डोजर चलाने की भी तैयारी है। 

मूसाझाग के सैजनी में एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजन हर्षित शर्मा की हत्या की गूंज लखनऊ तक है। इस मामले में योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन करते हुए जांच के आदेश कर दिए हैं।

हत्यारोपित अजय प्रताप पर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि उसकी मूसाझाग में स्थित छह दुकानों पर भी बुल्डोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उसकी दुकानों का निर्माण सड़क की जगह पर अतिक्रमण करके किया गया है। शनिवार शाम पीडब्ल्यूडी) की टीम ने वहां जाकर पैमाइश भी की। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमण की पुष्टि हुई है, जल्द ही यहां बुल्डोजर चलाया जाएगा। 

सीओ दातागंज भी हटाए गए

बदायूं। इस हत्याकांड की आंच से एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह नहीं बच सके। उन्हें हटाकर शासन ने एएसपी अंकिता शर्मा को भेजा तो उझानी सीओ डॉ. देवेंद्र सिंह भी शनिवार को हटा दिए गए। उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। राहुल पांडेय को बदायूं भेजा गया है। राहुल पांडेय अभी तक यूपी-112 में सीओ थे। 

--------

परिसर में बनेगी पुलिस चौकी

बदायूं। इस घटना को देखते हुए एचपीसीएल परिसर में एक पुलिस चौकी स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। यहां दो दरोगा और आठ पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। शनिवार को डीएम अवनीश राय और नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी प्लांट का निरीक्षण किया। 

------

हत्याकांड से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-

- नजर नहीं आ रहा या छिपाया जा रहा...कौन है दो लोगों की जान लेने वाले हत्यारे का 'राजनीतिक आका'!

https://sabkibaat.in/post/is-he-not-visible-or-is-being-hidden---who-is-the--political-master--of-the-murderer-who-killed-two-people-

- बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में घुसकर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, प्रबंधक समेत दो की हत्या

https://sabkibaat.in/post/they-entered-the-hpcl-plant-in-badaun-and-opened-fire-killing-two-including-the-manager-




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto