दृश्यम-3ः युवक की हत्या कर सीएचसी में डाल आया...10 दिन सड़ती रही लाश

दृश्यम-3ः युवक की हत्या कर सीएचसी में डाल आया...10 दिन सड़ती रही लाश

बदायूं। अवैध संबंधों का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दृश्यम मूवी की तर्ज पर हत्यारोपी हत्या करने के बाद युवक की लाश बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाल आया। लाश कई दिन तक सड़ती रही, जिसे पुलिस ने बुधवार रात बरामद कर लिया।

सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी 21 वर्षीय मुशाहिद 27 अक्तूबर की रात घर से लापता हो गया था। उसके परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से पुलिस भी उसे

                          - मृतक मुशाहिद का फाइल फोटो- 

तलाश कर रही थी। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया, जिसके बाद दहगवां के रामप्रकाश का नाम सामने आया। पुलिस ने रामप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। रामप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने दहगवां की न्यू सीएचसी से मुशाहिद का शव बरामद कर लिया।

-------

बुरी तरह सड़ चुकी थी लाश, उठाया तो हाथ हुआ अलग

बदायूं। बताते हैं कि मुशहिद जिस दिन लापता हुआ था, उसी दिन उसका मर्डर कर लाश सीएचसी में फेंक दी गई थी। करीब 10 दिन बीत जाने के बाद बरामद लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। बताया जाता है कि जब पुलिस ने लाश को उठाने की कोशिश की तो हाथ अलग हो गया। 

--------

महिला से संबंधों में मारा गया मुशाहिद

बदायूं। हत्यारोपित रामप्रकाश से पूछताछ में पता चला कि उसके परिवार की एक महिला के प्रेम संबंध मुशाहिद से थे। घटना वाले दिन रामप्रकाश ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने मुशाहिद की हत्या कर दी और उसकी लाश सीएचसी में फेंक आया। 

-------

खाली पड़ी है बिल्डिंग, नहीं जाता कोई

बदायूं। दहगवां सीएचसी की यह बिल्डिंग संभवतः 2010-11 में बनवाई गई थी लेकिन हैंडओवर न होने के कारण यह निष्प्रियोज्य पड़ी है। ये बात रामप्रकाश भी बखूबी जानता था कि वहां कोई नहीं जाता। इसी का फायदा उठाते हुए उसने दृश्यम मूवी की तर्ज पर लाश वहां जाकर फेंक दी। कई दिनों तक जब लोगों को इसका पता नहीं चला तो वह समझने लगा था कि अब लाश बरामद नहीं होगी या होगी तो इतनी सड़ जाएगी कि शिनाख्त नहीं हो पाएगी। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto