शराब पीकर शराबी करते हैं गाली गलौज, दुकान हटवाने की मांग

शराब पीकर शराबी करते हैं गाली गलौज, दुकान हटवाने की मांग

बदायूं। शहर से सटे गांव लौड़ा बहेड़ी के लोगों ने डीएम को पत्र देकर गांव में मंदिर के नजदीक खुली शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां शराबी शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौज करते हैं। शुक्रवार को भी इन लोगों ने ग्रामीणों से गाली गलौज की थी। 

गांव के भूरे कश्यप, धर्मेंद्र, छोटे लाल, प्रमोद, कैलाश, विनोद आदि ग्रामीणों कहना है कि गांव में खोली गई दुकान घनी आबादी के बीच में है और एक खोखे में चल रही है। दुकान गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। रोड पर महिलाओं का भी आवागमन रहता है लेकिन शराब पीने वाले लोगों के व्यवहार के कारण उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि विगत शुक्रवार की रात दुकान पर बैठकर शराब पी रहे लोगों ने कुछ ग्रामीणों के साथ अभद्रता भी की थी। ग्रामीणों ने डीएम से दुकान को हटवाकर अन्यत्र खुलवाने की मांग की है। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकान न हटी तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto