लूडो में दोस्त हार गया 10 हजार, नहीं दे पाया तो दूसरे दोस्त ने मारकर पेड़ से लटका दिया
SAB KI BAAT
Apr 06 2025
1780
पाजामे के नाड़े का बनाया फंदा, फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, चार दिन पहले की है घटना
मेरठ। चार दिन पहले हुई किशोर मो. उमर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया हैं। उमर की हत्या उसके दोस्त अमन ने इस बात पर कर दी थी कि उमर अमन से लूडो में 10 हजार रुपये हार गया था और देने से मना कर रहा था।
शहर के उमर गार्डन निवासी शान मोहम्मद पत्नी और छह बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाला अमन उर्फ इकराम उसके बड़े पुत्र मो. उमर को घर से बुलाकर ले गया था। शाम तक जब उमर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात को उमर की लाश लोहियानगर क्षेत्र के बजौट गांव के जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। उमर के गले में पाजामे के नाड़े का बना फंदा था।
परिवार वालों का कहना था कि अमन ने ही उमर की हत्या की है। इस पर पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रविवार को आरोपित अमन ने बताया कि उमर उससे लूडो में 10 हजार रुपये हार गया था लेकिन मांगने पर नहीं दे रहा था। इसलिए उसने उमर को मार डाला।
---------
पांच सौ रुपये की लगती थी हर बाजी
मेरठ। पुलिस के अनुसार, उमर और अमन अक्सर लूडो खेलते थे और पांच सौ रुपये की बाजी लगाते थे। उमर अमन से 20 बार हार गया था, जिस पर अमन उससे 10 हजार रुपये मांग रहा था। बृहस्पतिवार को इसी बात पर दोनों का विवाद व मारपीट हो गई, जिसके बाद उसने उमर का गला घोंट दिया। उमर के बेहोश होने के बाद वह उसके पाजामे का नाड़ा गले में डालकर घसीटता हुआ ले गया और पेड़ पर लटका दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
